Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महिला आरक्षी के क्रेडिट कार्ड खाते से जालसाजों ने उड़ाए 49 हजार रुपये , मुकदमा दर्ज


लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला आरक्षी के क्रेडिट कार्ड खाते से जालसाजों ने 49 हजार रुपये पार कर दिया कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि मूल रूप से ग्राम रुकुन्दीनपुर थाना पिसावां सीतापुर निवासिनी मंजू राठौर पुत्री सिपाही राम के अनुसार वह  वर्तमान समय में महिला आरक्षी के पद पर अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा मुख्यालय में कार्यरत है । वह कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित मानस नगर भोलाखेड़ा  में किराये के मकान में रहती है। आरोप है कि जालसाजों ने उनके एसबीआई बैंक खाते के क्रेडिट कार्ड बीते 25 मार्च को लुयुमीवेक्स कार्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के माध्यम से 49 हजार रुपये का धोखाधड़ी कर ट्रांजक्शन कर लिया। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर सेल कन्ट्रोल नम्बर सहित साइबर सेल व स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |