पीलीभीतः बूथ स्तर का प्रबन्धन चुनाव की राह करता है आसान- संजय सिंह गंगवार
April 09, 2025
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं सक्रियता लाने के उद्वेश्य से बूथ अध्यक्षों एवं शक्तिकेन्द्र संयोजकों की आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित किया। इस मौके राज्यमंत्री श्री गंगवार ने बूथ अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र संयोजकों को बूथ प्रबन्धन किये जाने के सम्बन्ध में टिप्स दिये और बूथ स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाये इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होनें कार्यशाला में बूथ अध्यक्षों से सवाल जवाब भी किये और बूथ प्रबन्धन में आनी वाली समस्याओं को भी जाना। इस मौके पर नगर मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष इन्द्रेश सिंह चैहान का राज्यमंत्री श्री गंगवार ने माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया।
शहर के एक मैरिज लॉन मंे आयोजित कार्यशाला की मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में राज्यमंत्री श्री गंगवार ने कहा की बूथ स्तर का चुनाव प्रबन्धन मजबूत होना चुनाव की राह को आसान करता है। इस लिए उन्होनें बूथ अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र संयोजकों को बूथ स्तर पर अपने संगठन को कैसे मजबूत करना है इस पर काम शुरू कर देना चाहिए इसके लिए उन्होनें एक रणनिति पर चर्चा करते हुए जरूरी सुझाव भी दिये और कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। उन्होनें कहा की चुनाव कोई भी हो संगठन की बूथ स्तर पर होने वाली तैयारी ही चुनाव को जिताती है। इस लिए कार्यकर्ता अभी से बूथ प्रबन्धन में जुट जाये और बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुचायें। उन्होनें हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा युवाओं के लिए शुरू की युवा उद्यमी योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि युवा उद्यमियों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ युवाओ को पहुचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाये।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री गंगवार ने इस कार्यशाला के आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले नवनियुक्त भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष इन्द्रेश सिंह चैहान का न सिर्फ उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया बल्कि इस कार्यशाला के आयोजन के लिए भी उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में भाजपा संगठन और सरकार के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में नगर प्रभारी धीरेन्द्र मिश्र एडवोकेट, नगर पालक संजीव मोहन अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष कृष्ण अवतार आदि मंचासीन रहे। इससे पूर्व राज्यमंत्री श्री गंगवार के पहुचने पर मंच सभी शक्ति केन्द्र संयोजकों ने माला पहनाकर राज्यमंत्री एवं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष इन्द्रेश सिंह चैहान सहित सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन शक्तिकेन्द्र संयोजक राम कुमार शर्मा ने एवं नगर अध्यक्ष इन्द्रेश सिंह चैहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला का समापन करने की घोषणा की।