संजय गांधी अस्पताल में जल्द शुरू होगी रेडियोथेरेपी सुविधाअमेठी। संजय गांधी अस्पताल, अमेठी में स्थित लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ने कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विनीत नकरा ने बताया कि यहां इलाज करा रहे सैकड़ों मरीजों में से तीन मरीजों को पूरी तरह कैंसर मुक्त घोषित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान की विशेषज्ञता को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण भारत में कैंसर उपचार की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत भी है। इन मरीजों ने कीमोथैरेपी, सर्जरी और लगातार फॉलोअप के माध्यम से इलाज पूरा किया और अब वे पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। संस्थान की चिकित्सकीय टीम ने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें वही गुणवत्ता मिले जो बड़े शहरों में उपलब्ध होती है। लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ने अब तक सैकड़ों कैंसर मरीजों का सफल इलाज किया है, और हर सप्ताह दर्जनों नए मरीज उपचार के लिए संस्थान से जुड़ रहे हैं। इससे यह साफ है कि अब लखनऊ, प्रयागराज या वाराणसी जैसे बड़े शहरों की दौड़ के बिना ही मरीजों को उन्नत कैंसर देखभाल उपलब्ध हो रही है। कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण भारत में कैंसर को हराना है। चाहते हैं कि किसी भी मरीज को दूरी, खर्च या संसाधनों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहना पड़े। यह शुरुआत है दृ हम आगे और भी सेवाएं जोड़ने जा रहे हैं। वहीं, लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट में जल्द ही रेडियोथेरेपी सुविधा भी शुरू की जा रही है। जो हर साल हजारों मरीजों को लाभ पहुंचाएगी। इससे ना केवल स्थानीय मरीजों को, बल्कि आस-पास के जिलों के कैंसर रोगियों को भी अत्याधुनिक इलाज नजदीक ही उपलब्ध होगा।
अमेठीः लीनस ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ने तीन कैंसर मरीज हुए पूरी तरह ठीक
April 16, 2025
.jpg)