अमेठीः शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का त्रेवार्षिक चुनाव सम्पन्न
April 16, 2025
अमेठी। जनपद के जगदीशपुर मे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का त्रेवार्षिक चुनाव/ अधिवेशन सकुशल सम्पन्न हुआ ,जिसमें परिवेक्षक के रूप में राम ललन द्विवेदी और आरव डीव सहगल, साथ में जनपदीय कार्यकारिणी के महामंत्री अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शुक्ल, शुकुल बाजार अध्यक्ष शिवकुश पाण्डेय, जामो मंत्री अनिल कुमार चैधरी, उपस्थित रहे। अधिवेशन में वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षक श्री हरिप्रकाश त्रिपाठी एवं श्री पारसनाथ पाण्डेय की भी उपस्थिति रही। अध्यक्ष पद के लिए दुर्गा प्रसाद व अजय कुमार यादव ने नामांकन किया जिसमे उपस्थित परिवेक्षकों द्वारा नामांकन पत्र की जाँच की प्रक्रिया में श्री दुर्गा प्रसाद जी का नामांकन वैध पाया जिसके परिणामस्वरूप दुर्गा प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए।
