प्रतापगढः सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित कर मनाया महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले जी की जयंती
April 11, 2025
प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मनीष पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम प्रख्यात समाज सुधारक, लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले, एक भारतीय विचारक, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक और क्रान्तिकारी थे। उन्होंने महिला शिक्षा के लिए आवाज उठाई और सामाजिक सुधारों के लिए आंदोलन चलाए।
ज्योतिराव फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उनका परिवार सतारा से पुणे आकर फूलों का व्यवसाय करने लगा था, इसलिए उन्हें फुले कहा जाने लगा। ज्योतिराव ने कुछ समय तक मराठी में अध्ययन किया, लेकिन बाद में पढ़ाई बीच में छूट गई। 1840 में उनका विवाह सावित्रीबाई से हुआ, जो बाद में एक प्रसिद्ध समाज सुधारक बनीं। ज्योतिबा ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई के साथ मिलकर दलितों और महिलाओं के लिए शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में काम किया। उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला, जो भारत का पहला ऐसा स्कूल था। उन्होंने सत्यशोधक समाज नामक संगठन की स्थापना की, जिसका उद्देश्य जाति व्यवस्था और सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना था। 1888 में ज्योतिराव फुले को महात्मा की उपाधि दी गई, ज्योतिराव फुले का काम भारत में सामाजिक सुधार आंदोलनों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण रहा। सभी समाजवादी साथियों को उनके बतायें हुए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
इस अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, अनिल यादव, जावेद अख्तर, रमेश पाठक, गुलफाम खान, राजकुमार यादव, शान्ति सिंह, डॉ.रामबहादुर पटेल, अनिल मौर्या, सुनील माली, राहुल प्रजापति, राजकुमार विश्वकर्मा, सचिन शर्मा, विशाल मौर्या, अमन पाल, अब्दुल हई, रामलाल पटेल, संजीव पटेल, पन्नालाल सरोज, संजय यादव, रामसुंदर यादव, देवराज यादव, मो.असलम, अनिल यादव, चन्द्रपाल यादव, अरविंद प्रजापति, जियाउल इसहाक, मो.सारिक, अनाम अहमद, मानवेन्द्र पटेल, फैजान अहमद, राजेश यादव, रामखेलावन यादव, उमेश यादव, निसार अहमद, प्रवेश मौर्या सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।