Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता सत्र का किया गया आयोजन


अमेठी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोषण पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलायें, धात्री मातायें एवं किशोरी बालिकाओं को बेनीफिशरी मॉड्यूल के बारे में जागरुकता सत्र (पंजीकरण, संशोधन, निगरानी) का आयोजन किया गया।  जिसमें उनके पोषण स्तर में सुधार हेतु विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विकास खंड शाहगढ़ के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र कौहार पर आयोजित वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी सुविधायें ठीक पायी गयी केन्द्र पर एक सैम बच्चे का चिन्हांकन किया गया एवं विवरण ई-कवच पोर्टल पर कराते हुये स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुये विभागीय योजनाओं के माध्यम से पोषण स्तर में सुधार हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |