मुसाफिरखाना: भागवत कथाः श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की सुनायी गयी कथा
April 16, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस बुधवार को प्रयागराज से पधारी कथा वाचिका शैलजा जी ने श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की कथा सुनायी। कथा वाचिका शैलजा जी ने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज के लिए अनुकरणीय है। सुदामा के प्रति श्रीकृष्ण का प्रेम आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि गुरु से कपट व मित्र से चोरी कभी नहीं करनी चाहिए। आज जब भाई-भाई के खून का प्यासा हो जा रहा है। ऐसे में श्रीकृष्ण और सुदामा के बीच का भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है।कथा वाचिका जी ने कहा कि जैसे-जैसे मनुष्य का स्वभाव बदलता है। वैसे-वैसे उसका प्रभाव भी बदलने लगता है। बड़े भाग्य से मानव जीवन मिला है। जीवन में व्यस्त रहते हुए भी भगवान की स्तुति करते रहना चाहिए। कथा वह है जिससे जीवन के विकार स्वतरू ही निकल जाते हैं। संसार से मुक्ति का मार्ग सिर्फ श्रीहरि की शरण ही है। इस मौके पर मुख्य यजमान रामेश्वर प्रसाद दूबे, मुरलीधर, गुड्डू सिंह प्रधान प्रतिनिधि, श्रीधर, वंशीधर, राजाराम, दद्न,सनत कुमार, दूबे, मदन दूबे, कालेन्द्र कुमार दूबे तथा अतुल कुमार दूबे सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
