Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: बाबा साहेब डॉ. भीमरॉव रामजी अम्बेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का हुआ आयोजन


उन्नाव। भारत रत्न बाबा साहब भीमरॉव अम्बेडकर के जन्मदिवस से चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ष्बाबा साहेब डॉ. भीमरॉव रामजी अम्बेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का अर्थ अयोजन किया गया।

द्विसत्रीय कार्यक्रम के प्रथम वक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने बाबा साहब भीमराव रामजी अंबेडकर विषय पर बोलते हुए कहा बाबा साहब का चित्र लेकर बहुत सी बाते करते हैं लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसा दल जो बाबा साहब के कार्यक्रमों को पूरी आत्मीयता और सम्मान के साथ करती हैं अपने 6 कार्यक्रमों में एक कार्यक्रम बाबा साहब अम्बेडकर जयंती का है।

महात्मा गांधी के सुझाव पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब को मंत्री बनाया गया था नेहरू जी नहीं चाहते थे। कांग्रेस के लोग संविधान सभा में बाबा साहब को नहीं आने देना चाहते थे। कांग्रेस ने उन्हें चुनावों में हराने के लिए कई साजिशें रचीं। उन्होंने बताया कि बंबई प्रेसीडेंसी चुनाव में कांग्रेस ने उनके खिलाफ तत्कालीन क्रिकेटर बालू पालवांकर को खड़ा किया, पर हार का सामना करना पड़ा। डॉ. अंबेडकर को संविधान सभा में पहुँचने से रोकने के लिए कांग्रेस ने उनके लिए संभावित सीटों को पाकिस्तान के हिस्से में जाने दिया। अंततः हिंदू महासभा के नेता एम.आर. जयकर ने अपनी पुणे सीट से इस्तीफा देकर उन्हें संविधान सभा में पहुँचाया।

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने सदैव डॉ. अंबेडकर को सम्मान दिलाने का कार्य किया, जबकि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया। इसके अलावा, लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब की 125वीं जयंती पर 120 देशों में स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए गए और संयुक्त राष्ट्र में भी 2016 में पहली बार अंबेडकर जयंती मनाई गई। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़ी पांच प्रमुख स्थलों को “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित किया।

प्रदेश संयोजक भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अनिल कुमार मिश्रा ने भाजपा बनाम कांग्रेस पर विषय प्रस्तुत करते हुए कहा डॉ. अंबेडकर के साथ कांग्रेस द्वारा किए गए व्यवहार को विस्तार से रखते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की मृत्यु के बाद कांग्रेस सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी। सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया और उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा। नेहरू ने दिल्ली स्थित अंबेडकर निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। यह कार्य 2016 में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से हुआ और 2018 में स्मारक का उद्घाटन हुआ।नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया गया, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नारायण काजोलकर को कांग्रेस ने पद्म भूषण से नवाजा।

1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने बाबा साहब को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद भवन में अंबेडकर का चित्र लगवाया। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीईआरटी की एक किताब में आपत्तिजनक कार्टून शामिल किया गया, जिसमें नेहरू को अंबेडकर को चाबुक मारते दिखाया गया, जो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल में मनमाने ढंग से संविधान संशोधन देश और संस्थाओं को कमजोर करने को भी बताया।

जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा नेहरू-गांधी परिवार के लिए स्मारक बनवाने में कांग्रेस ने पूरी ऊर्जा लगाई, लेकिन डॉ. अंबेडकर को लंबे समय तक भुला दिया गया। भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़ों को हर स्तर पर प्रतिनिधित्व और सम्मान दिया है।

कार्यक्रम के पूर्व पहलगाम में अपनी जान गवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रख उनको श्रद्धांजलि दी। समापन पर राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं सहित जिलाध्याक्ष अनुराग अवस्थी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित विधायक पंकज गुप्ता आशुतोष शुक्ला अनिल सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत, वेणु रंजन भदौरिया, अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, सतीश चैधरी अभियान सह संयोजक जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, अभियान सह संयोजक कृष्ण कुमार वर्मा समीर शुक्ला चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव वर्मा मंडल अध्यक्ष गण विधानसभा और मंडल अभियान संयोजक सह संयोजक अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्ध, अनुसूचित मोर्चा के जिला व मंडल पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |