गौरीगंज: सपा की मासिक बैठक में पांच लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
April 07, 2025
गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी के गौरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के साथ आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पांच लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को आयोजित बैठक में श्याम लाल कोरी, राजेश यादव (प्रधान), राजवीर मौर्य, राजेंद्र यादव एवं राम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक तभी संभव है। जब सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों की आवाज है। जो लोग हमारे विचारों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उनका हम खुले दिल से स्वागत करते हैं। हमारा लक्ष्य संगठन को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक मजबूत करना है। समाजवादी पार्टी आने वाले चुनावों में एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर निर्णायक भूमिका निभाएगी। बैठक में अरशद अहमद (जिला महासचिव), चन्द्र शेखर यादव, अजय तिवारी, गुंजन सिंह (जिला अध्यक्ष महिला सभा), अवधेश मिश्रा, मनीराम वर्मा, राजेश प्रधान, धर्मराज पाल, शारदा प्रजापति, कैलाश यादव, सुनील, अशोक, राकेश कौहार, जगन्नाथ सरोज, धर्मेंद्र पासी, पड़ोही गुप्ता, उदय सिंह, दीपू, मनीष, अनिल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्र ने दी।