Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में अब समधी-समधन हुए फरार


यूपी के बदायूं जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां समधी और समधन प्रेम प्रसंग के चलते एक-दूसरे के साथ फरार हो गए हैं। एक तरफ जहां अलीगढ़ में सास के दामाद के साथ फरार हो जाने का मामला सुर्खियों में है तो वहीं अब बदायूं में समधी-समधन के फरार हो जाने के बाद इसकी चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने बेटे-बेटी की शादी करीब तीन साल पहले कराई थी। महिला का पति ट्रक का ड्राइवर था, जिस वजह से वह ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था।

दरअसल, बदायूं जिले में समधी-समधन के फरार हो जाने का मामला सामने आने के बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक महिला को अपने बेटी के ससुर से प्यार हो गया। महिला ने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस की मानें तो महिला ममता (43) जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी अपने समधी के साथ फरार हो गई। महिला चार बच्चों की मां थी। उसने शैलेंद्र (महिला का समधी) के बेटे के साथ अपनी बेटी की शादी कराई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |