लखनऊः थीम पर डॉ.आंबेडकर मैराथन की सीएम योगी आदित्यनाथ ने टी-शर्ट लॉन्च किया
April 09, 2025
लखनऊ। लखनऊ महानगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक अनोखा आयोजन होने जा रहा है। जिसमें एक भारत, समरस भारतश् थीम पर आधारित डॉ. आंबेडकर मैराथन का आयोजन 13 अप्रैल को सुबह 6 बजे होगा। वहीं मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास 5 कालिदास मार्ग पर मैराथन के लिए तैयार की गई विशेष टी-शर्ट लॉन्च किया। इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला बताया है। वहीं मुलाकात के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को आयोजन की जानकारी दीं। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल मैराथन को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम से फ्लैग ऑफ करेंगे। यह दौड़ अटल चैक होते हुए 1090 चैराहे तक जायेगी, जहां पर इसका समापन होगा। वहीं मुख्य संयोजक भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया कि विजेताओं को कुल 1 लाख रुपए की पुरस्कार धन राशि दीं जायेगी। वहीं आयोजन समिति का कहना है कि यह मैराथन सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। इसका मकसद डॉ. आंबेडकर के विचारों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना और समरस भारत के निर्माण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना है। भाजपा लखनऊ महानगर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर सामाजिक समरसता को सशक्त बनाएं।