Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम


बाराबंकी/रामसनेहीघाट। गायत्री देवी इंटर कॉलेज, राजेपुर में ष्एक युद्ध, नशे के विरुद्धष् अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु जागरूकता व शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस (एनआईएसडी), भारत सरकार एवं बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति यदि ठान ले तो नशे जैसी बुराइयों का अंत संभव है। विशिष्ट अतिथि नारकोटिक्स सेल प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि जिले में 175 करोड़ के नशीले पदार्थ नष्ट किए गए हैं।

कार्यक्रम में कुल 175 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली। निबंध व चार्ट प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |