Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सीएमओ एनबी सिंह ने सीएचसी काकोरी एवं मलिहाबाद का किया निरीक्षण


लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह ने शुक्रवार को काकोरी और मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) का भ्रमण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया उन्होंने इमरजेंसी का जायजा लिया और कहा कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सक की इमरजेंसी में ड्यूटी लगायें द्य उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए द्य इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है द्य सीएचसी पर साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखें द्य माइक्रोप्लान के अनुसार काम करें द्य अभियान की नियमित समीक्षा बैठक करें। समुदाय को मच्छर रोगों से बचाव के लिए क्या करें क्या न करें - व्यापक प्रचार प्रसार करें । उन्होंने कहा कि इस बार भी गर्मी का प्रकोप रहेगा द्य सीएचसी पर एसी, कूलर की स्थिति देख लें द्य यदि खराब हैं तो ठीक करा लें द्य इसके साथ ही पेय जल की व्यवस्था भी देख लें। जिससे कि मरीजों और तीमारदारों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में लोगों को गर्मी,लू से बचाव और उपचार की भी जानकारी दी जाए द्य सीएचसी पर भी जानकारी चस्पा करें। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.के.डी.मिश्रा भी थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |