Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रयागराज: रोटरी प्लैटिनम द्वारा निःशुल्क होमियोपैथी डिस्पेंसरी का शुभारंभ


प्रयागराज। रोटरी प्लैटिनम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए निःशुल्क होमियोपैथी डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया गया। यह सेवा प्रत्येक गुरुवार को प्रातः 4 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित की जाएगी।

इस डिस्पेंसरी का संचालन रोटेरियन डॉ. सुभाष यादव द्वारा उनके क्लिनिक, लकी रेंज, एस.पी. मार्ग, सिविल लाइन्स, प्रयागराज पर किया जाएगा।

इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन परितोष बजाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और डिस्पेंसरी का शुभारंभ फीता काटकर किया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन परितोष बजाज ने कहा, “रोटरी क्लब न केवल शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। यह डिस्पेंसरी एक उदाहरण है कि किस प्रकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाई जा सकती है।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन शशांक जैन ने कहा, “हम सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। यह निःशुल्क डिस्पेंसरी जरूरतमंद लोगों को गुणकारी चिकित्सा सेवा प्रदान करेगी और रोटरी के श्ैमतअपबम ।इवअम ैमसश् िसिद्धांत को साकार करेगी।”

इस अवसर पर क्लब के सचिव रोटेरियन सुमित अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन डॉक्टर प्रतीक पांडे, प्रभारी चिकित्सक एवं प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन डॉ. सुभाष यादव, तथा रोटेरियन गौरव अग्रवाल, रोटेरियन संजय सिंह, रोटेरियन प्रमय मित्तल, रोटेरियन अपूर्वा एवं चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन रितेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस एवं मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने बताया कि यह सेवा रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लेटिनम की ष्कम्युनिटी हेल्थ इनीशिएटिवष् का हिस्सा है। क्लब भविष्य में और भी सामाजिक योजनाओं व चिकित्सा शिविरों के माध्यम से समाजसेवा के अपने उद्देश्य को मजबूती प्रदान करता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |