उन्नाव: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बूथ समिति के साथ बैठक की आयोजित
April 10, 2025
उन्नाव। भाजपा द्वारा चल रहे गांव चलो अभियान में जिले के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गांव तथा वार्डों में प्रवास कर संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम कर रहे हैं इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने करौंदी गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चला परिसर को स्वच्छ किया बूथ समिति के साथ बैठक की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ध्वज लेकर गांव और अनुसूचित बस्ती में शोभा यात्रा निकाली। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर चर्चा की। गांव में चैपाल लगा मोदी सरकार के तीसरे और योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के कार्यों और योजनाओं की चर्चा करते हुआ कहा एक गरीब परिवार से चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री आपके लिए दिन रात कार्य कर रहे है एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली योगी आदित्यनाथ संत की तरह कार्य करते हुए अपराध मुक्त भयमुक्त उत्तर प्रदेश बना रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धीरज शुक्ला बूथ अध्यक्ष अशोक रावत शक्तिकेंद्र संयोजक अरविंद अवस्थी भाजपा नेता केडी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यालय उन्नाव पर स्थापना दिवस के अवसर पर मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यों की भाजपा के सफल यात्रा की प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने विधायक पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष मनीष जयसवाल नवीन सिंह के साथ फीता काट इसका उद्घाटन किया तथा इसका अवलोकन भी किया।
वही विधायक भगवंतनगर ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत, ग्रामसभा राजापुर पिपराहा में किया विधायक विकास निधि से निर्मित होने जा रही बारातशाला का स्थलीय निरीक्षण किया कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चला परिसर को स्वच्छ किया ।बूथ समित के साथ बैठक की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ध्वज लेकर गांव और अनुसूचित बस्ती में शोभा यात्रा निकाली। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर चर्चा की। गांव में चैपाल लगा मोदी सरकार के तीसरे और योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के कार्यों और योजनाओं की चर्चा की।