Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: कार्यशाला का हुआ आयोजनः साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण एवं यातायात जागरुकता हेतु पुलिस द्वारा जी कॉलेज ऑफ फार्मेसी उन्नाव में कार्यशाला का हुआ आयोजन


उन्नाव। एसपी दीपक भूकर पुलिस की अध्यक्षता में जी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम,डिजिटल वारियर्स, साइबर सुरक्षा, आर्टीफिसियल इंटेलिजेंस पर आधारित अपराधों एवं महिला सशक्तिकरण व यातायात जागरुकता के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यशाला में दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधों की पहचान, धोखाधड़ी से बचने के उपायों, सतर्कता और जागरूकता की भूमिका, सुरक्षित प्रमाणीकरण के महत्व और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पर जानकारी साझा की गयी। महोदय द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं की जनपद में काफी जरूरत है। दिन प्रतिदिन हम यह देख रहे है कि साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे है और विशेष रूप से फोन के माध्यम से लालच जैसी योजनाओं के बारे में बताकर साइबर क्राइम अधिक फैल रहा है। इनके बारे में जागरूक होने की जरूरत है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को डिजिटल युग में साइबर अपराधों, उनसे बचाव के उपायों और उनसे संबंधित कानूनी पहलुओं के प्रति जागरूक करना है। साइबर क्राइम थाना की टीम द्वारा साइबर क्राइम में किस प्रकार से लोग शिकार बनते हैं,साइबर क्राइम से बचने के उपाय, साइबर क्राइम हो जाने पर तत्काल किये जाने वाले उपाय, साइबर क्राइम से सम्बन्धित हेल्पलाईन नम्बर व वेबसाइट, सोशल मीडिया पर किस प्रकार से अपराधी शिकार बनाते हैं, सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियां, सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम का शिकार हो जाने पर तत्काल किये जाने वाले उपाय के संदर्भ में विस्तृत जानकारी सभी छात्र छात्राओं को दी गई। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से सम्बन्धित हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी, किसी भी प्रकार की फेक न्यूज व्हाट्सएप या सोशल मीडिया से प्राप्त होने पर कैसे रिपोर्ट करें व कैसे फैक्ट चेक करने हेतु प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विवरण साझा करें, इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संपूर्ण प्रदेश में फेक न्यूज से बचाव एवं जागरुकता हेतु डिजिटल वारियर बनाने का कैम्पेन चलाया जा रहा है जिसकी पूरी जानाकरी उपलब्ध कराई गई एवं अवगत कराया गया कि जो भी छात्र-छात्राएं डिजिटल वारियर बनने के इच्छुक हों वो साइबर टीम को शपथ पत्र दे सकते हैं, मोबाइल फोन इस्तेमाल करते समय क्या-क्या सावधानियाँ बरती जाये जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी व छात्रों द्वारा साइबर के सम्बन्ध में पूछे जाने वाले सवालों को सहजता से समझ कर उनके जवाब दिये गये । कॉलेज के स्टाफ को भी साइबर क्राइम के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।। छात्र-छात्राओं को सतर्कता और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और साइबर पुलिस से संपर्क करने की प्रक्रिया पर चर्चा की। ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों और उनसे बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही सोशल मीडिया के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियाँ, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया का सही उपयोग, आर्टीफिसियल इंटेलिजेंस आधारित अपराध , डिजिटल अरेस्ट , सी0ई0आई0आर0 पोर्टल, टू स्टेप वैरिफिकेशन, महिला सशक्तिकरण व यातायात जागरुकता के बारे में बताया गया, कार्यशाला में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी को साइबर अपराध से बचाव महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों व यातायात जागरुकता एवं नियमों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर लिखित नोट वितरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |