तिलोई: शिक्षा ही विकास की कुंजी है- धीरेन्द्र प्रताप सिंह
April 01, 2025
तिलोई/अमेठी। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कल नवीन सत्र का शुभारम्भ हुआ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी संजय तिवारी के आदेशानुसार जनपद के सभी विद्यालयों में नामांकन मेला का आयोजन करके बच्चों का नामांकन किया गया।इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला में स्कूल चलो अभियान रैली बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा निकाली गयी।रैली भेलाई कला गांव-गांव,मोहल्ले-मोहल्ले में होते हुए निकाली गयी।बच्चे ,एक भी बच्चा छूटा-संकल्प हमारा टूटा,शिक्षा ऐसी सीढ़ी है-जिससे चलती पीढ़ी है,आदि नारे गुंजायमान करते हुए चल रहे थे।प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी ने अभिभावकों को बताया नवीन सत्र प्रारम्भ हो गया है आप सभी अपने बच्चों का नामांकन करायें ,और बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजें।विद्यालय में बच्चों के लिए पुस्तकालय,खेल सामग्री,मध्यान्ह भोजन ,एवं निरूशुल्क पाठ्य पुस्तक की व्यवस्था सरकार द्वारा सभी विद्यालयों में की गयी है।विद्यालय में 5 बच्चों का नामांकन किया गया।प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बच्चों को कांपी ,पेंसिल,रबर एवं पहाड़ा की किताब एवं मिष्ठान खिलाकर प्रोत्साहित किया गया।विद्यालय की शिक्षिकाओं अमिता जायसवाल,रजिया बानो,शशि कुमारी सिंह,सरिता सिंह,पल्लवी श्रीवास्तव ,सुचित्रा सती एवं प्रभावती-अनुचर का नामांकन मेला में सराहनीय योगदान रहा।
