बीसलपुर: अर्जुनपुर में गायत्री परिवार में निकाली कलश यात्रा
April 10, 2025
बीसलपुर। गायत्री परिवार गांव अर्जुनपुर में मंगल कलश यात्रा एवं पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम ग्रामवासी बहिनों द्वारा गांव में 51 महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली गई। जिसमे परिजन जयघोष करते नशा निवारण संदेश देते चल रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर यात्रा का समापन हुआ तत्पश्चात 05 कुंडी गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुतियां लगाकर भागीदारी की। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट बीसलपुर के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि गायत्री परिवार का संकल्प व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण व राष्ट्र निर्माण है। गायत्री परिवार ही युग परिवर्तन लाएगा जिसकी काफी समय पूर्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य ने की थी। आज सनातन संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए गायत्री परिवार कार्य कर रहा है कहा कि गायत्री और यज्ञ जब जन जन तक पहुंच जाएगा तब मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो जाएगा। कार्यक्रम में परिजनों ने यज्ञ में आहुतियां लगाईं , बुराइयां छोड़ने एवं अच्छाइयों को ग्रहण करने के संकल्प लिए ब गायत्री परिवार से जुड़कर नवयुग के निर्माण में सहयोग करने के संकल्प लिए। आरती, परिक्रमा, प्रसाद वितरण के बाद समापन हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार, झम्मन लाल, सालिक राम, प्रताप सिंह, देवकीनंदन, राजेंद्र कुमार, सविता, आरती, सोनम आदि का विशेष सहयोग रहा।