कन्नौजः परशुराम जन्मोत्सव पर पूजन एवं माल्यार्पण
April 30, 2025
कन्नौज। परशुराम सेना प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को सिद्ध पीठ श्री नगर कोटि माता पीताम्बरा देवी मंदिर प्रांगण मे स्थापित श्री परशुराम मंदिर में पूजन अर्चन एवं माल्या र्पण कर भगवान परशुराम की आरती की गई।इस मौके पर परशुराम सेना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महा सचिव विष्णु कुमार शुक्ला विव्वीने कहा कि ब्राह्मण हमेशा सर्व भवन्तु सुखिनः की कामना करता है।आज सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए एक जुटता बहुत जरूरी है।बरिष्ठ भाजपा नेता एवं इत्र व्यवसाई आशू दुवे ने कन्नौज में भी भगवान परशुराम की जयन्ती पर भव्य शोभा यात्रा निका लने की बात कही।जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की।इस मौके पर मोनू दुवे,संजीव दुवे ,सागर दुवे,सजय दीक्षित,हिमाशु शुक्ला,विपिन शुक्ला,सुधीर द्विवेदी,राम सुमिरन शुक्ला,अजित मिश्र,प्रदीप शुक्ला,प्रकाश शर्मा,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम के वाद सभी लोग तिर्वा रवाना हो गये जहाँ परशुराम जन्मो त्सव पर निकलने बाली भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए।