लखनऊ: स्कूटी सवार लुटेरों ने झपट्टा मार छीना सरेराह कीमती मोबाइल फोन, मुकदमा दर्ज
April 22, 2025
लखनऊ। आशियाना थाना इलाके में सोमवार शाम बेखौफ स्कूटी सवार लुटेरों ने पैदल जा रहे दम्पति को निशाना बना झपट्टा मार हाथ से कीमती मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर जी एलडीए कालोनी निवासी तरुण त्रिपाठी पुत्र राम कृष्ण त्रिपाठी के अनुसार वह बीते 21 अप्रैल की शाम करीब चार बजे अपनी बाइक सर्विसिंग के लिये गायत्री स्वीट्स के सामने देकर वापस अपने घर पैदल जा रहे थे। वहीं पीड़ित का कहना था कि उस दौरान उनके मोबाइल पर पत्नी का फोन आ गया वह पत्नी से बात करते हुये पैदल अपने घर जा रहा था उस दौरान पीछे से नीले रंग की स्कूटी संख्या यूपी 32 एम ई 6625 पर सवार दो युवकों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके हाथ से कीमती मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। जिसके पश्चात उन्होंने घटना की शिकायत स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)