कन्नौज: 14 अप्रैल को निकाली जायेगी भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभा यात्रा
April 11, 2025
छिबरामऊ/कन्नौज। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष संजीव कुमार ट्विंकल उपाध्यक्ष प्रभात गौतम कोषाध्यक्ष कमलकांत उप सचिव सत्येंद्र सिंह बौद्ध मनोज कुमार महासचिव तीर्थराज बौद्ध ने बताया कि 14 अप्रैल दिन सोमवार सुबह 9रू00 बजे शोभा यात्रा पूर्वी बाईपास ब्लॉक मुख्यालय से मुख्य बाजार होते हुए गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल बुद्ध विहार डॉक्टर अंबेडकर पार्क बडेपुर तक जाएगी।