Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जिला पंचायत की बैठक में विकास के लिए करोड़ों रुपये की मिली मंजूरी


अमेठी। जिला पंचायत की बैठक जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिले में विकास कार्य कराने के लिए पेश किए गए करोड़ों रुपये के बजट को मंजूर किया गया है। शुक्रवार को जिला पंचायत अमेठी के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिसमें बैठक एजेंडा बिंदु के अनुसार नरेन्द्र बहादुर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने विगत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाया। जिसकी पुष्टि उपस्थित सदस्यों द्वारा की गई। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से जनसुनवाई व अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रस्तावों को सदन में रखा गया। जिला पंचायत के पुनरीक्षित बजट वर्ष 2024-25 (रुपये 5653.97 लाख) एवं मूल बजट वर्ष 2025-26 (रुपये 4263.10 लाख) अनुमोदित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) ( रुपये 2950.20 लाख) का अनुमोदन किया गया। इसके अतिरिक्त सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिससे आमजन मूलभूत सुविधाओं से लाभांवित हो सकें। बैठक में शैलेन्द्र प्रताप सिंह विधान परिषद सदस्य, के साथ जिला पंचायत के सदस्यगण एवं जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |