Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गांव के विकास के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करें-जिलाधिकारी


अमेठी। शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने एवं ग्राम वासियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु आज तहसील अमेठी अंतर्गत ग्राम पंचायत ताला में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल में जिलाधिकारी निशा अनंत ग्रामीणों के मध्य पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों से लाभ मिलने की जानकारी ली तथा उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं एवं उनके सुझावों को सुना एवं प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चैपाल में जिलाधिकारी ने एक-एक करके ग्राम वासियों से शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली, सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम वासियों से राशन कार्ड एवं राशन मिलने की जानकारी ली जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत ताला में कुल 207 पात्र गृहस्थी एवं 111 अंत्योदय कार्ड धारक हैं, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कोटेदार द्वारा दो-दो किलो राशन कम दिया जाता है जिस पर जिलाधिकारी ने कोटेदार राम सजीवन मौर्या से कारण पूछा कोटेदार ने बताया कि गोदाम से ही कम राशन मिलता है जिस पर जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक से जानकारी ली पूर्ति निरीक्षक द्वारा बताया गया कि निर्धारित यूनिट के अनुसार गोदाम से राशन दिया जाता है जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कोटेदार को सख्त निर्देश दिए की आगे से राशन वितरण में घटतौली नहीं करेंगे और किसी भी राशन कार्ड धारक को बगैर राशन दिए वापस नहीं करेंगे इसके साथ ही उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को अपने समक्ष राशन वितरण कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि इनके अतिरिक्त अन्य कोई भी पात्र व्यक्ति हो तो उसका भी राशन कार्ड बनाया जाए। चैपाल में कुछ ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में फर्जी पट्टे की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार अमेठी व संबंधित लेखपाल को जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम वासियों द्वारा गांव की छोटी-मोटी समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिसके निस्तारण हेतु डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। चैपाल में डीएम ने कहा कि सभी लोग मिलकर गांव के विकास के हित में कार्य करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |