Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिलकः सरकारी रास्तों को खाली कराने हेतु मुख्यमंत्री से की शिकायत


मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास गोरक्षनाथ मंदिर, गोरखपुर पहुंचकर नगर पालिका परिषद मिलक के सरकारी अभिलेखों में दर्ज सार्वजनिक रास्तों की खसरा संख्या 776 और 781 को अति शीघ्र कब्जा मुक्त कराए जाने का आग्रह किया है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा खसरा संख्या 776 के सम्बन्ध में गलत जानकारी देकर बताया गया है कि उक्त रास्ते पर न्यायालय द्वारा स्टे जारी कर दिया गया है जो कि सरासर झूठ व असत्य है वास्तविकता यह है कि एक सत्ताधारी नेता के पति के द्वारा अपने मकान के सम्बन्ध में स्टे ऑर्डर नगर पालिका परिषद मिलक को दिया गया है जिसमें बैनामा के आधार पर नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाया जा रहा है। उक्त ऑर्डर में खसरा संख्या 776 का कहीं भी जिक्र नहीं है। इसी प्रकार खसरा संख्या 781 के कुछ भाग पर रेशम प्यारी बालिका इंटर कॉलेज बना हुआ है। जिसको सत्ताधारियों के दबाव के चलते अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री के आवास पर शिकायती पत्र देकर अति शीघ्र दोनों ही सार्वजनिक रास्तों को कब्जा मुक्त कराने हेतु आग्रह किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |