Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है-सपा सांसद बर्क


जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी ने जुमे और होली को लेकर बयान दिया है, जिस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, सीओ अनुज चौधरी ने मुस्लिम समुदाय से अपील की थी कि जिन्हें होली के रंग से दिक्कत है वे घर से न निकलें। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि जिस तरह से मुसलमान ईद का इंतजार करते हैं, वैसे ही हिंदू होली का इंतजार करते हैं। सीओ ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक दिन आती है, ऐसे में जिन्हें रंग से परहेज है वे घर पर ही रहें। सीओ के इस बयान पर अब सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने निशाना साधा है।

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने सीओ अनुज चौधरी पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जिस तरह शांति व्यवस्था की बैठक में मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। और मांग करता हूं कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही मेरी गुजारिश है जब तक एसी मानसिकता और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारी शांति व्यवस्था की बैठक लेंगे तो इस तरह की बैठक का बहिष्कार करना चाहिए। इस तरह पहली बार नहीं है कि दो समाज के त्योहार एक साथ आए हैं। होली वाले दिन जुमा का दिन है साथ ही मेरी सभी से गुजारिश है कि एक-दूसरे के त्योहार का सम्मान करें। दोनों पक्ष इस बात का खयाल रखें कि किसी को भी कोई ठेस नहीं पहुंचे।"

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से भी सीओ अनुज चौधरी के बयान पर विरोध जताया गया था। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामेई ने सीओ अनुज चौधरी पर हमला बोलते हुए एक पोस्ट में लिखा, "वह सरकार की चापूलसी कर रहे हैं। सीओ अनुज चौधरी ने बीजेपी को खुश करने के लिए मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया है। इससे बड़ा चापलूस कोई नहीं हुआ। इन्हें पता है कि ड्यूटी नहीं निभानी। मर्डर केस में बीजेपी ने मदद करी इसलिए उसे खुश कर रहा है। इसके करियर में एहसानात थे हमारे बड़ों के। विदेश गए, नौकरी लगी, रंगबाजी समाजवादियों से सीखी। जिस दिन सरकार बदलेगी तब ऊपर वाला प्रत्येक मामले में न्याय करेगा।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |