Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: छठा मील क्रॉसिंग के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के सैरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति 14 नंबर क्रॉसिंग छठा मील कि0मी0 संख्या 15ध्14 के बगल में किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ जाने से अज्ञात व्यक्ति कि मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि 14 नंबर क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति नीले रंग की जींस व पीले रंग की हुडी पहने हुए मृत अवस्था में पड़ा है, जिसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। मौके पर मौजूद लोगों एवं क्षेत्रीय निवासियों से शव की पहचान कराई गई परंतु किसी व्यक्ति द्वारा शव की पहचान नहीं की जा सकी हैं। मृतक के शव को सील सर्व मोहरकर मोर्चरी हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि मृतक के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो थाना सैरपुर के मोबाइल नंबर 9454403879 तथा 7839 861184 पर सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |