Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः जिलाअधिकारी ने बोर्ड परीक्षा सेंटर का किया निरीक्षण


लखनऊ। लखनऊ जिलाअधिकारी विशाख ने जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को हर हाल में नकल रोकने के आदेश दिए, उन्होंने कहा कि वॉयस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा के दौरान मॉनिटरिंग करते रहें। वहीं लखनऊ जिला अधिकारी विशाख ने साथ ही पांच जोन और 14 सेक्टर के सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने के भी आदेश दिये। वहीं जिला अधिकारी लखनऊ ने कालेज के टीचर और विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर व्यवस्था के विषय में बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली और उन्होंने बताया कि यहां पर चार शिक्षिकाएं, एक शिक्षा मित्र और 114 विद्यार्थी हैं। वहीं विद्यालय के प्रोजेक्ट कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय में फ्लोर टाइलिंग, आरओ का पेयजल स्टेशन और वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |