Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: आरआरपीजी के एनएसएस शिविर में चलाया गया सफाई अभियान


अमेठी। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (आर आर पी जी)अमेठी की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय दिन-रात विशेष शिविर का आयोजन श्री रामबली सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिंडोरिया में 4 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। विशेष शिविर के दूसरे दिन शिविरार्थियों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शिविर स्थल के आसपास और चयनित ग्राम में जाकर सार्वजनिक स्थल के साफ-सफाई का कार्य किया गया तथा ग्रामवासियो को सफाई के प्रति जागरूक करने का कार्य शिविरार्थियों के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात अखिल विश्व गायत्री परिवार की तरफ से मध्य प्रदेश से पधारे हुए बृजेश कुमार पटेल ने शिविरार्थियों को योग और मेडिटेशन के बारे में विस्तार से बताया है। इस गोष्ठी में गायत्री परिवार के अभिनव और आशीष ने भी अपने विचार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन कार्यक्रमाधिकारी डॉ सुधीर सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रमाधिकारी डॉ पवन कुमार पांडेय,डॉ मनीषा सिंह और डॉ सीमा सिंह सहित गौरी, तन्वी, साक्षी शशि, अभिनंदन, रितेश, वैभव एवं अन्य राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |