अमेठी। बुधवार को रानी सुषमा देवी महिला पी जी कॉलेज अमेठी में 'राष्ट्रीय सेवा योजना' के तहत सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० पूनम सिंह एवं नरयनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल अर्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल डॉ पूनम सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सामाजिक सेवा होता है। साथ ही एन.एस.एस. के चक्र में निहित 8 तीलियों, 8 पहर, नीला रंग ब्रह्मांड का प्रतीक है । लाल रंग ऊर्जावान बनने की तरफ प्रेरित करता है। भारत युवाओं का देश है। युवा ही राष्ट्र में परिवर्तन ला सकता है यह संदेश दिया। साथ ही
कहा कि एन. एस. एस. का सिद्धांत वाक्य ( मैं नहीं आप)' की उपयोगिता को बताया। मुख्य अतिथि ने शिविरार्थियों को समाज में एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाज में समाप्त करने के लिए घर-घर प्रचार और प्रसार करने के लिए शिविरार्थियों को प्रेरित किया। समस्त कार्यक्रम का आयोजन एन .एस.एस की कार्यक्रमाधिकारी डॉ .पूजा सिंह एवं पुनीता तिवारी ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महाविद्यालय की छात्रा प्रज्ञा सिंह, और आर्या सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
