तिलोई /अमेठी! थाना शिवरतनगंज अंतर्गत खेरवा सकतपुर ,मजरे जैतपुर में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता पाया गया परिजनों ने जताई हत्या की आशंका बताते चले कि शिवम सिंह भदौरिया पुत्र सुरेश सिंह भदौरिया उम्र लगभग 27 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। थाना शिवरतनगंज पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस बारे में थाना प्रभारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
!doctype>
