लखनऊ: चार दिन से लापता वृद्धा का खेत में मिला शव
March 09, 2025
लखनऊ। लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में चार दिन से लापता वृद्ध मामपुर बाना निवासी रजाना 65 वर्षीय का शव गांव में सागौन के खेत में पड़ा मिला। शव सड़ चुका था।
वृद्धा के रिश्तेदारों ने जमीन के विवाद में हत्या होने का आरोप लगाया है। रजाना के पति फकीरे की मौत पहले ही हो चुकी है। रजाना के रिश्तेदार रैथा गांव निवासी मेवालाल के मुताबिक चार दिन पहले उनके साथ रजाना बैंक से छह हजार रुपए निकालने गई थीं। उन्होंने वृद्धा को उनके घर छोड़ दिया था। इसके बाद से रजाना लापता हो गईं। जिसके बाद मेवालाल ने रजाना को खूब खोजा, मगर कुछ पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह 11.30 बजे वह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने जा रहा था, कि उन्हें सागौन के खेते में एक वृद्धा का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मेवालाल ने शव की शिनाख्त रजाना के रूप में की। मौके पर पहुंची एक और रिश्तेदार लक्ष्मी ने भी जमीन के विवाद में रजाना की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।
.jpg)