लखीमपुर-खीरीः परेशानीः फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
March 07, 2025
भीरा खीरी। बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है।नगर पंचायत भीरा में शाम होते ही मच्छर लोगों का जीना दूभर कर देते हैं। इस कारण कस्बे में बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है ।लोग मच्छरों से बचाव के लिए हर तरह का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि लोगों का कहना हैं कि मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव एवं फॉगिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग व नगर प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी है। मच्छरो की बढ़ती संख्या का आलम है कि रात ही नहीं, दिन में भी इसका प्रकोप जारी रहता है। वहीं शाम होते ही लोगों का किसी स्थान पर थोड़ी देर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। घर हो या दुकान, हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह हो या शाम मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। इसके चलते संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है , बीमारी के भय से लोग मच्छरदानी एवं मच्छर भगाने वाले क्वायल का प्रयोग करते हैं।फागिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिम्मेदार देख कर भी उदासीन हैं अभी तक न ही फागिंग कराई गई है और न ही नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। यदि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के व्यापक इंतजाम नहीं किए गए तो मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
.jpg)