Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया संवाद


बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के क्रम में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार की दोपहर पुलिस लाइन सभागार में महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर चर्चा की गई।

एसपी ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बताया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में थानों में महिलाओं के साथ पुलिस के व्यवहार पर भी चर्चा हुई। एसपी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि घरेलू हिंसा या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में वे बिना डरे पुलिस से संपर्क करें। बलिया पुलिस महिला संबंधित अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष जोर दिया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें साइबर हेल्पलाइन (1930), वीमेन पावर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), एम्बुलेंस सेवा (108), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड लाइन (1098) और स्वास्थ्य सेवा (102) शामिल हैं। महिलाओं को सलाह दी गई कि वे अपने मोबाइल में इन हेल्पलाइन नंबरों को सुरक्षित रखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |