लखनऊ: खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा होने से आक्रोश
March 31, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी तहसील क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर राजा में सुरक्षित जमीन पर लोगों का अवैध कब्जा है। वहीं खलिहान की जमीन पर मार्च अप्रैल माह में कभी किसानों की फसल दिखती थी,जो अब गायब नजर आ रही है। वहीं गायब क्यों भी न हो क्योंकि अब इस जमीन पर जो लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। किसानों की फसल की जगह झोपड़ी व घर नजर आ रहे हैं। लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारी जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। रायपुर राजा गांव के निवासी श्यामा, मनीष, योगेंद्र व अन्य नागरिकों ने आरोप लगाया खलिहान की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिससे रबी की तैयार फसल लगाने में कठिनाई हो रही है। इस समय गेहूं, सरसों अन्य फसलें तैयार हो रही हैं। कभी इसी खलिहान की जमीन पर रबी की फसलें नजर आती थी। लेकिन अवैध कब्जा हो जाने से फसलें खलिहान से दूर हो गई हैं। बीकेटी तहसील कर्मचारियों अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण कार्रवाई नहीं हुईं हैं। इसी गांव में पूर्व प्रधान द्वारा आवागमन के लिए खड़ंजा निर्माण कराया गया था। जिस पर भी अतिक्रमण कर लिया गया। इसी तरह बीकेटी क्षेत्र के अन्य कई गांवों में भी सरकारी जमीन सुरक्षित नहीं है। थाना दिवस से लेकर तहसील समाधान दिवस में ग्रामीणों की शिकायतें बेअसर हो रही हैं। वहीं रायपुर राजा ग्राम पंचायत में नाली व सड़क निर्माण की समस्या से नागरिक परेशान हैं। इस संबंध में राजस्व विभाग के लेखपाल संजीत मौर्य से जब जानकारी की गई तो उन्होंने बताया शिकायत मिलने पर धारा 67 की कार्रवाई की जायेगी।
.jpg)