लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है। पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने कई सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा दिया है। अब उसी रास्ते पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम करती है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को भी निजी हाथों में दे रही है। निजीकरण की आड़ में योगी सरकार अरबों की संपत्तियां पूंजीपतियों को देना चाहती है। संविधान और आरक्षण विरोधी है भाजपा सरकार। भाजपा पीडीए को नौकरियों और आरक्षण से दूर करने के लिए हर दिन नए-नए षडयंत्र रच रही है। आज कर्मचारी और आम जनता सभी भाजपा सरकार की इस नीति के खिलाफ हैं।
अखिलेश ने कहा अपने मुनाफा और लाभ के लिए भाजपा चंदा के रूप में लेते हुए सब कुछ अपने करीबी पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्र समझ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जन विरोधी सरकार को जानता करारा जवाब देगी।
