Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराजः क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग द्वारा ‘महिला सशक्तिकरण के संन्दर्भ में नारी उत्थान‘ विषयक दो दिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन


प्रयागराज। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च को क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, प्रयागराज द्वारा ‘महिला सशक्तिकरण के संन्दर्भ में नारी उत्थान‘ विषयक दो दिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम (दिनांक 07 एवं 08 मार्च, 2025) का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ श्रीमती सीमा पत्राचार अधिकारी, प्रयागराज, श्री श्याम सुंदर पटेल पूर्व सूबेदार थल सेना व कारगिल विजेता एवं श्री रवीन्द्र नाथ, सहायक उपशिक्षा अधिकारी, पत्राचार संस्थान प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अभिलेख प्रदर्शनी में बाल विवाह संशोधन एक्ट सन् 1938, सीतापुर के जिला जज डी0 पछ्मनाथन द्वारा पुत्रियों को सम्पत्ति में अधिकार देने सम्बन्धी बिल का समर्थन-1939, महिलाओं को नौकरी का अधिकार-1934, हिन्दू विवाह में तलाक का अधिकारी समाहित बिल -1932, महिलाओं को वकालत का अधिकारी, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार सहित विभिनन प्रदर्शो को दर्शाया गया।

कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को श्री गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारीध्प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर डा0 कुलभूषण पटेल, श्रीमती रीता यादव प्रवक्ता, डा0 योगिता राय प्रवक्ता, प्रियंका यादव, मुक्ता त्रिपाठी, डा0 स्मृति शुक्ला, डा0 शाकिरा तलत, यू0एस0ए0 के शोधार्थी डेविड क्रीड, डा0 अंगद पटेल, यज्ञ नारायण सिंह पटेल, हरिश्चन्द्र दुबे, विकास यादव, रोशन लाल, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |