Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराजः मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ


प्रयागराज। मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन दिनंाक 08.03.2025 से 10.03.2025 के मध्य चन्द्रशेखर आजाद पार्क, (कम्पनी बाग), प्रयागराज में किया जा रहा है। प्रदर्शनी मंे गमलें में लगें मौसमी फूल, शोभाकार हरे-भरे पौध, कैक्टस, सकुलेन्ट पौधें, कटे गुलाब के फूल, कटे मौसमी फूल, पुष्प विन्यास, पुष्प की रंगोली, शाकभाजी, फल, प्रसंस्कृत खाद्य प्रदार्थ, शहद एवं पान आदि को प्रदर्शित किया जायेगा। राजकीय एवं निजी विभागों के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रतिभागी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेगें। प्रदर्शनी का शुभारम्भ श्री उपेन्द्र चन्द्र जोशी, महाप्रबन्धक (उ0म0रे0), प्रयागराज द्वारा सांय 4ः00 बजे किया जायेगा।

श्री उमेश चन्द्र उत्तम, अधीक्षक, राजकीय उद्यान चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया कि 08 मार्च, 2025 को प्रातः 9ः00 बजे तक प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों जैसे गमलें में लगें मौसमी फूल, शोभाकार हरे-भरे पौध, कैक्टस, सकुलेन्ट पौधें, कटे गुलाब के फूल, कटे मौसमी फूल, पुष्प विन्यास, पुष्प की रंगोली, शाकभाजी, फल, प्रसंस्कृत खाद्य प्रदार्थ, शहद एवं पान आदि से सम्बन्धित सभी प्रदर्शो को विभागवार चिन्हित स्थल पर लगायेगें, जिनकी जंजिग का कार्य प्रातः 10ः00 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा। फोटोग्राफी एवं पेन्टिग प्रतियोगिता के प्रतिभागी अपना फोटोग्राफध्पेन्टिग अपरान्ह 2ः00 बजे तक चिन्हित स्थल पर प्रदर्शित करेगें। छोटे बच्चों के लिए झूला व खान-पान के भी स्टाल लगाये जायेगें। व्यक्तिगत एवं राजकीय प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग करने का कोई शुल्क नही है।

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्राकृतिक फूलों के माध्यम से प्रदर्शनी स्थल पर तैयार की जाने वाली पुष्प आकृतियों की टापियरी विशेष रूप से गाय, हिरन, हाथी, जिराफ मेढ़क, शेर, तितली, घोडा, मोर, कंगारू, ऊट एवं कुम्भ कलश आदि आकर्षण का केन्द्र रहेगी। अकृतियों को तैयार करने के लिए अन्य प्रदेशों से भी कुशल कारीगरों को बुलाया गया है।

सम्पूर्ण प्रदर्शनी का प्रथम पुरस्कार रू0 21000, द्वितीय पुरूस्कार रू0 11000 व तृतीय पुरूस्कार रू0 5100 प्रदान किये जाने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया साथ ही प्रत्येक वर्ग में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तिगत विजेता प्रतिभागियों को भी नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा। प्रदर्शनी में अब तक लगभग 40 व्यवसायिक स्टालों की बुकिंग की जा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |