Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी तरह से परेशान न करें-जिलाधिकारी


प्रतापगढ़। जिले के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय के सभागार में गेहूॅ खरीद कार्यशाला सम्पन्न हुई। बैठक में खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 67 गेहूॅ क्रय केन्द्र खोले गये है जिनमें खाद्य विभाग के 26, पी0सी0एफ0 के 28, पी0सी0यू0 के 09 व भारतीय खाद्य निगम के 04 सम्मिलित है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 हेतु गेहूॅ का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2425 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जनपद में 3284 कृषकों द्वारा गेहूॅ विक्रय हेतु विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा चुका है। ’उन्होने किसानों से कहा है कि क्रय केन्द्रों पर आधार कार्ड, खसराध्खतौनी, पहचान पत्र, पंजीकरण कागज लेकर आना अनिवार्य होगा’। पीएफएमएस के माध्यम से किसानों के आधार लिंक खाते में भुगतान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त गेहूॅ क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि 15 मार्च से पहले गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना आदि सारे उपकरण की उपलब्धता क्रय केन्द्रों पर सुनिश्चित करायें। क्रय केन्द्र पर क्रय पंजिका, स्टॉक बुक, टोकन पंजिका, गेहूॅ प्रेषण रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजिका एवं कृषक से खरीद सम्बन्धी अभिलेख अवश्य उपलब्ध रहे। शासन की गाइडलाइन प्राप्त होने पर क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ की खरीद प्रारम्भ कर दी जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गेहूॅ क्रय केन्द्र के आस-पास आढ़तियें कदापि न भटकने पाये, यदि ऐसा पाया जाता है तो क्रय केन्द्र प्रभारी इसकी सूचना सम्बन्धित उपजिलाधिकारी देगें और यदि नही देते है तो सम्बन्धित क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। यदि केन्द्र के आस आढ़तिया न आने पाये केन्द्र प्रभारी जिम्मेदारी तय की जायेगी, उसकी सूचना सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को देगें। यदि सूचना नही देता है तो क्रय केन्द्र बन्द कर दिया जायेगा। उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेखों को देख लें एवं जो भी कमियां पायी जाये उसे दुरूस्त करा दें। गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर बैनर पोस्टर लगाये जाये उसमें केन्द्र का नाम, मोबाइल नम्बर, केन्द्र प्रभारी का नाम, गेहूॅ का न्यूनतम समर्थन मूल्य अंकित किये जाये। समस्त तहसीलों में एक-एक होर्डिंग लगायी जाये। सभी गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर बोरो की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था, किसानों हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करा ली जाये। सभी क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ खरीद के समय इलेक्ट्रानिक कांटा शत् प्रतिशत संचालित रहे। बाट माप अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त क्रय केन्द्रों के इलेक्ट्रानिक कांटों का सत्यापन कर लिया जाये जिससे खरीद के समय किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाये। जिलाधिकारी ने गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि यदि क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी तरह से परेशान किया जाता है या उन्हें लौटाया जाता है तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) अजय कुमार तिवारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेन्द्र यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं धान क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |