Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच होगा धमाकेदार डांस मुकाबला

 


फिल्म ‘वॉर’ (War) की सक्सेस के बाद मेकर्स अब फिल्म के पार्ट 2 के साथ लौट रहे हैं. जिसमें एक बार फिर ऋतिक रोशन का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. हाल ही में फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है. फिल्म के एक गाने की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक तगड़ा डांस मुकाबला देखने को मिलेगा. ये शूटिंग अंधेरी में की जा रही है.


रिपोर्ट्स के अनुसार ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने को मिलेगा. फिल्म में एक्टर एक साउथ इंडियन एजेंट की भूमिका निभाने वाले हैं. जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुई थी. वहीं अब खबर ये है कि दोनों स्टार्स ने अंधेरी के यशराज स्टूजियो में फिल्म के एक गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है.


इस गाने को ऋतिक और जूनियर एनटीआर ये गाना एक्ट्रेस कियारा आडवानी के साथ शूट करेंगे. जिसे बॉस्को मार्टिस कोरियोग्राफर कर रहे हैं. गाने की रिहर्सल दो हफ्ते तक की गई. फिल्म के इस गाने में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक धमाकेदार डांस मुकाबला देखने को मिलेगा. गाने में 500 से ज्यादा डांसर्स नजर आने वाले हैं. जानकारी के अनुसार गाने की शूटिंग 10 मार्च तक चलेगी.


बता दें कि फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर थालीवाल के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म ‘वॉर 2’ इसी साल यानि 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म के पार्ट वन में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |