Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मीरगंज: ज्वैलर्स शॉप से 08 ग्राम बजन के लौंग का पत्ता हुआ चोरी, व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, पुलिस छानबीन में जुटी


मीरगंज। स्थानीय कस्बा में थाना रोड के समीप संचालित सर्राफा बाजार की एक दुकान से आभूषण खरीदने आयी महिलाएं व्यवसायी को चकमा देकर तकरीन 08 ग्र्राम बजन की कई लौंग रखा पत्ता चोरी कर रफूचक्कर हो गयीं। व्यवसायी को तब पता चला कि जब उसने दो दिनों के बाद दुकान में रखे लौंग के पत्तों की गिनती की और एक पत्ता कम निकला। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी ने मीरगंज कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी और सीसीटीबी फुटेज भी सौंपी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीबी कैमरे के आधार पर मामले को खंगालने में जुटी है।

जनपद रामपुर के मिलक कोतवाली कस्बा निवासी अशोक कुमार रस्तोगी की मीरगंज कस्बा में थाना रोड पर लाला भोलानाथ (महेंद्र कुमार) ज्बैलर्स नामक दुकान संचालित है। व्यवसायी अशोक कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि विगत 04 मार्च को सांय काल के समय दो महिलाएं सोने की नाक की लौंग खरीदने हेतु आयी थीं। तभी दुकान पर रह रहे कर्मचारी ने महिलाओं के समक्ष सोने की लौंग रखे छह पत्ते उनके समाने रख दिये और कुछ देर देखने के बाद महिलाएं बगैर कुछ खरीददारी किए ही दुकान से चली गयीं। और एक पत्ता लौंग का चोरी कर ले गईं। जिसमें एक पत्ते में 15 लौंग सोने की रखी थीं जिनका बजन तकरीबन 07 से 08 ग्राम था। उस दौरान कर्मचारी ने बगैर पत्ते गिने ही दुकान में रख दिये। जब विगत 07 मार्च को उसने डिब्बे में रखे पत्तों की गिनती की तो एक पत्ता कम निकला। व्यवसायी ने उपरोक्त घटना क्रम दौरान के सीसीटीबी फुटेज के साथ मीरगंज कोतवाली पुलिस को अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही हेतु तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |