Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा T20I खेलने का बनाया रिकॉर्ड


ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड कायम कर दिया. रविवार (01 नवंबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में कीवी खिलाड़ी ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया. यह कप्तान सेंटनर के लिए 143वां मुकाबला है. इससे पहले यह रिकॉर्ड कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी के नाम पर दर्ज था. सोढ़ी ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 142 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं.

अपने खास मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए सेंटनर कोई विकेट नहीं चटका सके. उन्होंने 4 ओवर में 9.80 की इकॉनमी से 39 रन खर्चे. कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सेंटनर की अगर आप इंस्टागाम प्रोफाइल पर नजर डालेंगे, तो वहां आपको साफ शब्दों में लिखा दिख जाएगा, 'Part time New Zealand cricketer, Full time golfer.' हिंदी में मतलब समझें तो वह खुद को न्यूजीलैंड का सिर्फ पार्ट टाइम क्रिकेटर कहते हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली और कप्तानी भी कर रहे हैं.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सेंटनर की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. उन्होंने गेंद से कमाल किया है. पहले मैच में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. दूसरे टी20 में सेंटनर ने सिर्फ 21 रन खर्चे करके 4 विकेट अपनी झोली में डाले. तीसरे मुकाबले में 17 रन खर्च कर 1 विकेट लिया. चौथे टी20 में 24 रन देकर 2 विकेट अपने खाते में डाले. सिर्फ पांचवें मुकाबले में उन्हें विकेट नहीं मिल सका. पूरी सीरीज में गेंदबाजों की कुटाई देखने को मिली, लेकिन सेंटनर किफायती साबित हुए. वह फिलहाल (चौथे टी20 तक) सीरीज में सबसे ज्यादा 9 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं

बता दें कि भारतीय टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. शुरुआती 3 मैच अपने नाम करके टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा कर लिया था. चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |