Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पांचवें टी20 में भारत ने दिया 192 का लक्ष्य, ईशान-अय्यर ने धोया, अभिषेक-सैमसन-तिलक रहे फ्लॉप


भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन मार्क में टी20 सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए ईशान किशन ने 32 गेंद में 61 रनों की तूफानी पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद में ताबड़तोड़ 50 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने 4 विकेट झटके.

सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन 10 गेंद में 04 और अभिषेक शर्मा दो गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. दोनों को एडम मिल्ने ने पवेलियन भेजा. 3.1 ओवर में 19 के स्कोर पर ही भारत ने दो विकेट गंवा दिए.

4 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट पर सिर्फ 21 रन था, लेकिन इसके बाद ईशान और अय्यर ने कीवी गेंदबाजों को धूब धोया. दोनों ने मिलकर अगले 6 ओवर में 90 रन बना दिए. अब 10 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 111 रन हो गया था. ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से 220 के पार तक पहुंच जाएगी, लेकिन इसके बाद फिर भारतीय पारी लड़खड़ा गई.

ईशान किशन ने 32 गेंद में 61 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंद में ताबड़तोड़ 50 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. इनके अलावा नमन धीर ने 23 गेंद में 33 और नितीश कुमार रेड्डी ने 17 गेंद में 22 रन बनाए. हालांकि, भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. इसी कारण स्कोर 200 के पार नहीं जा सका.

न्यूजीलैंड ने काफी कैच छोड़े. भारत के लगभग हर बल्लेबाज को जीवनदान मिला, लेकिन ईशान और अय्यर के अलावा कोई भी इसका फायदा नहीं उठा सका. तिलक वर्मा आठ गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए.

न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने 4 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट चटकाए. इसके अलावा नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को 2-2 सफलता मिलीं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |