Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज! मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...


बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. वो अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. जून और जुलाई में वो दिल्ली और बेंगलुरु में हुए छात्र प्रदर्शनों में भी शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ प्रदर्शन किया और 'चलो संसद' मार्च का भी हिस्सा बने. हालांकि, उनके इस कदम से पत्नी और कोरियोग्राफर पोनी वर्मा काफी डर गई थीं.

हाल ही में पोनी वर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई के वीडियो देखकर वो घबरा गई थीं. उन्होंने प्रकाश राज से प्रदर्शन स्थल पर रुकने के बजाय होटल में ठहरने की अपील भी की थी, लेकिन अभिनेता ने उनकी बात नहीं मानी.

प्रेमा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पोनी वर्मा ने उस समय को याद किया, जब प्रकाश राज छात्र प्रदर्शन में शामिल होने गए थे. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के पहले दिन पुलिस की कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने की खबरें और वीडियो देखकर वो काफी डर गई थीं. पोनी ने कहा, 'जब वो प्रदर्शन के लिए गए थे और पहले दिन मैंने लाठीचार्ज और पैलेट गन चलने के वीडियो देखे, तो मैं अंदर तक हिल गई थी. मैं बहुत डर गई थी और उनके लिए प्रार्थना कर रही थी.'

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने अपनी चिंता प्रकाश राज को बताई, तो अभिनेता ने उनसे कहा, 'ये बच्चे वहां बैठे हैं. मैं 60 साल का हूं, लेकिन इन बच्चों को देखो. उनकी मांओं का क्या? कम से कम उनकी मांओं को ये तो महसूस हो रहा है कि प्रकाश राज हमारे बच्चों के पास बैठा है. इससे उन मांओं को हिम्मत मिल रही है.' प्रकाश की ये बात सुनकर उन्हें समझ आया कि वो छात्रों के साथ खड़े होकर उनके परिवारों को भी हौसला देना चाहते थे.

पोनी वर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रकाश राज से प्रदर्शन स्थल पर रुकने के बजाय किसी होटल में ठहरने के लिए भी कहा था. उन्होंने कहा, 'उनका वहां जाकर ट्रक पर बैठना और वहीं सोना बेहद साहस की बात थी. मैंने उनसे कहा कि अगर आप वहां जाना चाहते हैं, तो जाइए, लेकिन क्या मैं आपके लिए होटल बुक कर दूं? कम से कम होटल में रुककर वापस आ जाइए. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. वो वहीं मंच पर सोए. वहां पानी तक नहीं था.'

पोनी ने आगे कहा, 'इतने बड़े कद के इंसान को ये सब करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उनका कहना था कि वो देश के भविष्य के लिए ऐसा कर रहे हैं. ये हमारे बच्चों का भविष्य है और मैं उनकी इस बात से असहमत नहीं हो सकती.'

दरअसल, नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्र संगठन और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान प्रकाश राज जून में बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में छात्रों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसके बाद जुलाई में वो दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक और छात्रों के साथ धरने में शामिल हुए. इसी महीने उन्होंने शबाना आजमी के साथ संसद तक निकाले गए 'चलो संसद' मार्च में भी हिस्सा लिया था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |