Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: अब पेंशनरों को कोषागार जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से मिलेगी सुविधा, जरूरत पड़ने पर हेल्प डेस्क भी होगी स्थापित

सोनभद्र, 03 नवंबर। जिले के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। पेंशनर घर बैठे मोबाइल एप या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) जमा कर सकेंगे।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में पांच नवंबर को राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके मद्देनजर जनपद में पेंशनरों को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पेंशनर स्वयं अथवा अपने परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल एप या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जन सुविधा केंद्र, कंप्यूटर सेंटर और साइबर कैफे के माध्यम से भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की निर्धारित प्रक्रिया (एसओपी) एनआईसी सोनभद्र की वेबसाइट sonbhadra.nic.in पर उपलब्ध है। पेंशनर वेबसाइट से प्रक्रिया डाउनलोड कर सकते हैं अथवा कोषागार सोनभद्र से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पेंशनरों की सुविधा के लिए आवश्यकतानुसार हेल्प डेस्क स्थापित की जाए और योजना का पर्याप्त प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |