Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

6 नवंबर को कब से कब तक रहेगा धनतेरस? जानें खरीददारी करने के सबसे उत्तम मुहूर्त


हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। दीपावली दो दिन पहले धनतरेस का पर्व आता है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव के साथ भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन सोना, चांदी और अन्य नई चीजों को खरीदने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन नई चीजें खरीदने से उसमें तेरह गुना फल की वृद्धि होती है। धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस का दिन धन्वंतरि त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। तो आइए यहां जानते हैं कि शुक्रवार को धनतेरस कब से कब तक रहेगा और पूजा, खरीददारी के लिए शुभ समय क्या रहेगा।
धनतेरस 2026 कब से कब तक रहेगा?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त?

धनतेरस पूजा मुहूर्त - 06:02 पी एम से 07:57 पी एम

प्रदोष काल - 05:33 पी एम से 08:09 पी एम

वृषभ काल - 06:02 पी एम से 07:57 पी एम
धनतेरस के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 2026

6 नवंबर 2026 को यानी धनतेरस के दिन सोना खरीदने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 7 नवंबर को सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस 2026 के दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त
धनतेरस 2026 के दिन का चौघड़िया मुहूर्त
चर: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
लाभ: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक
अमृत: सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
काल: सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
शुभ: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक
रोग: दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक
उद्वेग: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक
चर: शाम 4 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |