Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


मेरठ/मवाना। भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में तथा जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी मेरठ डॉ. वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ  नूपुर गोयल एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ  विजय वर्धन तोमर , उपजिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल के निर्देशन में संचालित मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत ए एस इण्टर कॉलेज, मवाना में मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व तथा मतदाता के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए मतदान का महत्व, लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार अंग्रेजी भाषा में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 11 की छात्रा राधिका ने प्रथम स्थान, कक्षा 10 की छात्रा खुशी ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 10 की छात्रा शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर मेरठ डॉ. मेघराज सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक दायित्व भी है। युवाओं को अभी से जागरूक नागरिक बनने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि जो युवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

संदेश- कोई भी मतदाता छूटे ना कृ प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े और हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |