Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: अण्डर ऑफिसर प्रियंका ने किया प्री आरडीसी के लिए क्वालीफाई


मेरठ/मवाना। मवाना क्षेत्र की 73 यूपी बटालियन एनसीसी के अन्तर्गत संचालित दर्जनों विद्यालयों की एनसीसी इकाईयों के हजारों कैडेट्स में से कठिन चयन प्रक्रिया के उपरांत एकमात्र अण्डर ऑफिसर प्रियंका सूद का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर के प्री कैम्प के लिए होना गौरव का विषय है।

कृषक इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने प्रियंका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मिष्ठान खिलाकर शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि सन्  2014 के बाद किसी कैडेट एवं विशेष रूप से 2007 के बाद किसी लडकी का इस कैम्प के लिए चयन होना समस्त क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ नारी शक्ति का सशक्त प्रमाण है। मुझे आशा ही नहीं अपेक्षा है कि प्रियंका राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करने में सफल होगी।

नगर पालिका परिषद मवाना में कर विभाग में कार्यरत धनेन्द्र कुमार की तीन संतानों में सबसे छोटी बेटी प्रियंका सूद का लक्ष्य भारतीय सेना में भर्ती हो कर देश सेवा करना है।

प्रियंका के कठिन प्रशिक्षण में सूबेदार मेजर कुलविन्दर सिहं व हवलदार मोनू देशवाल (कमाण्डो) की अहम भूमिका रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |