संग्रामपुर: टूटा बिजली तार शाम तक नहीं जुड़ा, दिनभर ठप रही आपूर्ति
November 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के शुकुलपुर फीडर क्षेत्र के बदलापुर होते हुए मड़ौली को जाने वाली एलटी लाइन टूट जाने से बिजली संचालन ठप रहा ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की बड़ी लपरवाही का नतीजा है कि सुबह से टूटा हुआ तार शाम तक मरम्मत नहीं हुआ जिसमें कारण सैकड़ों घरों में अंधेरा रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि संग्रामपुर क्षेत्र के सभी फीडर की स्थिति यही है उन्होंने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में तार जर्जर होकर जमीन को चूमने वाले हैं जिसके कारण मवेशी और मनुष्य दोनों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लगता है कि उच्च अधिकारियों के संज्ञान में न लेने के कारण इस क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारी व दैनिक श्रमिक मनमानी करते हैं। फिलहाल टूटे हुए तार की मरम्मत ऊपरवाले के हाथों में है जब मरम्मत होगी तभी उजाला होंगा।
