Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सर्दियों में रोज बादाम खाने से क्या होता है, डॉक्टर ने बताए ऐसे फायदे, जो पहले नहीं सुने होंगे


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना बादाम खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर से सर्दियों में बादाम खाने से शरीर गर्म रहता है और भरपूर पोषण मिलता है। रोज एक मुट्ठी बादाम खाने से आपके शरीर को सोच से ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। बादाम को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसका क्रंची टेस्ट न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। स्नैकिंग के लिए या सफर में ले जाने के लिए बादाम अच्छा विकल्प है। जो आपको हेल्दी फैट्स, विटामिन और भरपूर ताकत देता है।


गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि जब आप रेगुलर बादाम खाते हैं तो आपके शरीर पर क्या असर हो सकता है। उन्होंने कई हेल्थ बेनिफिट्स शेयर किए जिनके बारे में शायद बहुत से लोग नहीं जानते होंगे।
हर दिन बादाम खान से शरीर पर क्या असर होता है?

डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक रोज मुट्ठी भर बादाम खाने से जो फायदे मिलते हैं।

नंबर 1- आपके दिल के लिए बादाम फायदेमंद है। एक मेटा-एनालिसिस में पाया गया कि बादाम LDL, यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को लगभग 5 मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर तक कम करते हैं।

नंबर 2- आपके पेट के लिए बादाम फायदेमंद हैं। बस एक मुट्ठी, यानी 23 बादाम, लगभग 4 ग्राम फाइबर देते हैं, जो पेट की हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

नंबर 3- बादाम खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। कार्ब्स के साथ बादाम खाने से खाने के बाद ग्लूकोज़ स्पाइक्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

नंबर 4- बादाम खाने से भूख कंट्रोल होती है। एक मुट्ठी बादाम में 6 ग्राम प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है जिससे आपका पेट ज़्यादा देर तक भरा रहता है।

नंबर 5- रोज बादाम खाने से आपकी स्किन में चमक आती है। एक स्टडी में पाया गया कि 24 हफ़्तों के बाद झुर्रियों की गंभीरता में 16% की कमी आई।

बादाम को पानी में भिगोकर खाना फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में आप बादाम को रोस्ट करके भी खा सकते हैं। शाम की चाय के साथ स्नैकिंग के लिए बादाम अच्छा ऑप्शन है। इसे रोजाना अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |