Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर आया सपा का बयान! अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा -चुनाव में आशीर्वाद दिया है, उसका धन्यवाद देने तो जाना ही पड़ेगा


सपा मुखिया अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाने वाले हैं, जहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। अखिलेश के इस दौरे पर घमासान मचा है। बीजेपी उनके अयोध्या दौरे पर सवाल उठा रही है तो साधु-संत मांग कर रहे हैं कि दौरे से पहले अखिलेश माफी मांगें। लेकिन समाजवादी पार्टी इसे अपने हिंदू वोट के लिए काफी जरूरी मान रही है। आज समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें कहा गया है कि हाल के चुनाव में प्रभु श्रीराम ने आशीर्वाद दिया है इसलिए धन्यवाद देने तो जाना ही पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'जो हाल ही के चुनाव में प्रभु श्री राम जी ने आशीर्वाद दिया है अयोध्या से, उसका धन्यवाद देने तो जाना ही पड़ेगा।'

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर अयोध्या की हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कड़ा ऐतराज जताया है। महंत राजू दास ने कहा कि अयोध्या में मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। उसके लिए पहले अखिलेश माफी मांगें, फिर वो अयोध्या आएं। साथ ही, महंत राजू दास ने सलाह दी कि अखिलेश अयोध्या आने से पहले मथुरा जाएं और राम मंदिर की तरह मथुरा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर बनाने का संकल्प लें।

वहीं, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर संतों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये सरकार अयोध्या से आई थी और अयोध्या से ही जाएगी। अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले बीजेपी ने पोस्टर वॉर शुरू कर दिया है। लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगे हैं, जिसमें PDA में P का मतलब प्रायश्चित्त बताया गया है। PDA का पूरा मतलब प्रायश्चित्त, दर्शन और आशीर्वाद कहा गया है। पोस्टर में सपा और अखिलेश यादव पर अटैक किया है। पोस्टर में लिखा है नित्थे कारसेवकों के नरसंहार को नहीं भूली अयोध्या।

उधर, मेरठ की रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ठहरकर नमाज पढ़ा रहा है और अखिलेश यादव उस जगह पर जाने वाले हैं जहां पर हमने 400 साल नमाज पढ़ी थी। सहारनपुर की मस्जिद शहीद हुई, क्या अखिलेश गए? बहराइच में मदरसों को तोड़ा गया, क्या अखिलेश गए? ओवैसी पहले ही चंद्रशेखर को सीएम पद का चेहरा घोषित कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |